फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stay On ‘Match Fixing The Nation At Stake' : फिल्म पर रोक की मांग, अदालत ने एनआईए से जवाब मांगा

Wed, 06 Nov 2024 04:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'मैच फिक्सिंग-द नेशन एट स्टेक' जब से बन रही है, तब से चर्चा में है। अब इस फिल्म पर रिलीज से पहले रोक की मांग की गई। क्या है, पूरा मामला जानिए? 
 
विज्ञापन
फिल्म 'मैच फिक्सिंग-द नेशन एट स्टेक' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'मैच फिक्सिंग-द नेशन एट स्टेक' की रिलीज पर मालेगांव बम विस्फोटों का एक आरोपी रोक चाहता है। उसने नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) अदालत में आवेदन किया था, इसी मामले में एनआईए अदालत ने 5 नवंबर को केंद्रीय एजेंसी को विस्फोट के आरोपी समीर शरद कुलकर्णी के आवेदन पर 6 नवंबर तक अपनी बात कहने को कहा। 

विज्ञापन

 

अभी तक मुकदमा नहीं हुआ है खत्म 
यह फिल्म कथित तौर पर भगवा आतंकवाद और 2008 के मालेगांव बम विस्फोटों पर आधारित है। फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर की स्क्रीनिंग एनआईए न्यायाधीश ए.के लाहोटी के समक्ष की गई थी। इसके अलावा मालेगांव बम विस्फोटों का मुकदमा अभी अंतिम चरण में है, इसलिए आरोपी समीर शरद कुलकर्णी ने अपनी याचिका में कहा कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और अंतरिम रूप से इसकी रिलीज पर रोक लगाई जानी चाहिए, क्योंकि यह फिल्म अदालत के आदेशों का उल्लंघन करती है। कुलकर्णी ने यह भी दावा किया कि फिल्म मुकदमे की निष्पक्षता पर सवाल उठाएगी और आरोपियों की सुरक्षा पर असर डालेगी। मामले की पैरवी कर रही एनआईए की राय के लिए मामला 5 नवंबर को रखा गया था, इसके बाद जज ने इसे 6 नवंबर के लिए पोस्ट कर दिया।

आरोपी समीर शरद कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
रोक की मांग-टाइटल पर आपत्ति  
अर्जी में कहा गया है कि फिल्म मालेगांव बम विस्फोट मामले से जुड़े विषय पर आधारित है और मुकदमा अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए अदालत को फिल्म की रिलीज पर रोक लगा देनी चाहिए। इसके अलावा समीर कुलकर्णी ने फिल्म के टाइटल पर भी आपत्ति जताई। 
विज्ञापन

क्या है मालेगांव बम धमाका मामला  
29 सितंबर 2008 को मालेगांव बम धमाके में करीब छह लोगों की जान चली गई थी, जबकि इस धमाके में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस मामले में कुल सात आरोपी हैं, जिनमें से एक समीर कुलकर्णी है। यह मामला पिछले 16 सालों से कोर्ट में चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें