फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेया घोषाल को मिलेगा वो सम्मान जो अब तक किसी भारतीय गायिका को नहीं मिला

Thu, 16 Mar 2017 02:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेया घोषाल पहली भारतीय गायिका बन गयी हैं जिनके मोम के पुतले को मैडम तुसाद के संग्रहालय में लगाया जाएगा। श्रेया घोषाल का मोम का पुतला मैडम तुसाद की दिल्ली शाखा में लगाया जाएगा। घोषाल का पुतला गायिकी के अंदाज में दिखेगा।
विज्ञापन


श्रेया ने कहा कि मैं यहां मैडम तुसाद में इतिहास का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं और प्रतिभाशाली सितारों, कलाकारों और इतिहासकारों के बीच जगह मिलना सम्मान की बात है। सदा के लिए अमर हो जाना काफी शानदार अहसास है।

अपनी सर्वश्रेष्ठ अवधारणा के साथ मैडम तुसाद दुनियाभर को खुश करने के लिए मशहूर हैं। यह संग्रहालय प्रतिष्ठित रीगल बिल्डिंग में खोला जाएगा। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के मोम के पुतले भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें