फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की माफी पर ढीली पड़ी सरकार

Mon, 28 Oct 2013 12:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त की माफी लगता है खटाई में पड़ जाएगी। सरकार इस मामले में बहुत दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन


संजय दत्त की सिक लीव के दौरान ही उनकी सजा कम करने से जुड़ी बातें होने लगी थीं। खबर आई थी कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र सरकार के पास संजय दत्त की सजा को कम करने से जुड़ा एक अनुरोध पत्र भेजेगी।

लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि उन्हें अभी तक केंद्र सरकार से ऐसा कोई पत्र प्राप्त ही नहीं हुआ है जिसमें संजय दत्त की सजा कम करने की बात कही गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने कहा कि हमें अभी तक केंद्र सरकार से इस बारे में कोई भी पत्र प्राप्त नहीं हुआ। पत्र प्राप्त होने के बाद ही हम इस बारे में विचार कर सकते हैं।

मालूम हो कि आर्म्स एक्ट के तहत संजय दत्त को मई में सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से ही वह पुणे की येरवादा जेल में सजा काट रहे हैं।

करीब बीस दिनों पहले संजय दत्त को उनकी बीमारी की वजह से उन्हें सिक लीव मिली थी। पहले यह छुट्टी 15 दिन की थी जिसे बाद में 15 दिन और बढ़ाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें