फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: जवानी में इन सितारों ने फिल्मों में निभाया बुजुर्ग का किरदार, बूढ़े बनकर भी दिखाया अपना एक्शन अवतार

Mon, 18 Sep 2023 12:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों में अभिनेताओं को किरदार निभाने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। वह अपनी भूमिका को दमदार तरीके से पर्दे पर उतारने के लिए कोई भी रूप बखूबी निभा लेते हैं। किरदार के साथ न्याय करने के लिए अभिनेताओं को कई तरह के गेटअप लेने पड़ते हैं और वह तरह-तरह के लुक्स में ढल जाते हैं। लुक्स के अलावा अपनी बड़ी उम्र की भूमिका निभाने से भी अभिनेता पीछे नहीं हटते। कई अभिनेता ऐसे हैं, जिन्होंने कम उम्र में बुजुर्ग का किरदार निभाया है और दर्शकों का दिल भी जीता है। आज हम आपको इस खबर में ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जवानी में बूढ़े बनकर पर्दे पर छा गए।
 
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का। शाहरुख इन दोनों 'जवान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 'जवान' में शाहरुख के कई दमदार अवतार देखने को मिले हैं। इसके साथ ही फिल्म में किंग खान का एक बुजुर्ग वाला किरदार भी देखने को मिला है, लेकिन उनका स्वैग ही अलग है, जो दर्शकों को खास पसंद आ रहा है। बूढ़े के रूप में भी शाहरुख खान फिल्म में दमदार एक्शन सीक्वेंस करते नजर आए हैं। फिल्म में शाहरुख खान का जवानी का किरदार जितना फैंस को पसंद आ रहा है, उतना ही उनका बुजुर्ग वाला किरदार भी दर्शकों के दिल में उतर गया है।
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का। सलमान ने भी तमाम फिल्मों में तरह-तरह के किरदार निभाए हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने लुक्स के साथ समझौता भी किया। सलमान खान ने फिल्म 'भारत' में उनके जवानी से लेकर बुढ़ापे तक के किरदार को निभाया था। कम उम्र में उन्होंने फिल्म में बुजुर्ग का किरदार इस तरह से निभाया की दर्शक एक बार फिर उनके दीवाने हो गए। जवान किरदार की तरह ही उनकी बुजुर्ग वाली भूमिका फैंस को खूब पसंद आई थी।

4 of 7
ऋतिक रोशन - फोटो : social media
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। ऋतिक ने फिल्म 'कृष' और 'कृष 3' में डबल रोल निभाया था, एक बेटे और एक पिता का। फिल्म में ऋतिक बूढ़े पिता के किरदार में नजर आए थे और इस खूबसूरती के साथ उन्होंने बुजुर्ग का किरदार निभाया था कि अपने ही बेटे वाले किरदार को कड़ी टक्कर दे रहे थे। इसके अलावा ऋतिक ने फिल्म 'धूम 3' में भी बूढ़े का गेटअप अपनाया था। बुजुर्ग बनकर उन्होंने चोरी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फिल्म 'दंगल' में उन्होंने दो बेटियों के पिता की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें बूढ़े का रोल करना पड़ा था। इसके साथ ही इसी फिल्म में उनके जवानी के किरदार को भी दिखाया गया था, जिसमें आमिर एक पहलवान के रूप में नजर आए थे और दर्शकों का दिल जीत लिया था, लेकिन वहीं अगले ही पल बुजुर्ग का किरदार निभाते हुए भी उन्होंने फैंस के दिल में खास जगह बना ली।
विज्ञापन

6 of 7
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मनोज ने तमाम फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का परिचय दिया है। मनोज ने भी बेहद कम उम्र में पर्दे पर बुजुर्ग की भूमिका निभाई है। उन्होंने फिल्म 'अलीगढ़' में अपने वास्तविक उम्र से लगभग 15 साल बड़े प्रोफेसर की भूमिका निभाई थी। मनोज के डायलॉग डिलीवरी और अंदाज ने उनके बुजुर्ग के किरदार को यादगार बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कमल हासन - फोटो : social media
कमल हासन
कमल हासन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें कोई शक नहीं है कि कमल हासन किसी भी किरदार के लिए खुद को बदलने में माहिर हैं। इसका परिचय वह फिल्म 'चाची 420' में दे चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 'हिंदुस्तानी' फिल्म में भी ऐसा ही परिचय दिया। 'हिंदुस्तानी' में कमल ने 40 साल की उम्र में 70 साल के बूढ़े व्यक्ति का रोल निभाया था। कमल की यह फिल्म न केवल उनके बेहतरीन फिल्मों में से एक है, बल्कि उनके जरिए निभाए गए यादगार किरदारों में से भी यह बेहद खास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें