फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारों की युवा लड़कियों के क्या नहीं हैं प्रेमी?

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी लड़कियों के बीच लोकप्रिय होते जा रहे हैं। वह लड़कियों के बीच कितने लोकप्रिय हैँ इसकी झलक हाल ही में ऑनलाइन वर्ल्ड में वायरल हुई एक तस्वीर से मिलती है।
विज्ञापन


इस तस्वीर में दो खूबसूरत लड़कियों ने आर्यन को घेर रखा है और दोनों उसके दोनों गालों पर 'किस' कर रही हैं। आर्यन की यह तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो गई हैं।

शाहरुख की ही बेटी

शाहरुख की बेटी सुहाना भी बड़ी हो गई है। वह इतनी बड़ी और समझदार है कि उसने अपने कैरियर को भी डिफाइन करना शुरू कर दिया है।

शाहरुख की बेटी ने कुछ दिन पहले बयान देकर कहा था कि उसकी दिलचस्‍पी फिल्मों के बजाय फैशन में है। हालांकि सुहाना का अभी तक कोई अफेयर सुनने में नहीं आया है।

संजय की बेटी को नहीं पसंद इंडियन

संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने कुछ दिनों पहले साफ किया था कि उसको भारतीय लड़के पसंद नहीं हैं। संजय दत्त की पहली बीवी से हुई यह बेटी न्यूयॉर्क में अपने नाना और नानी के साथ रहती है। उसके इस बयान की बॉलीवुड में कई तरह की चर्चाएं हुईं थीं।

श्रीदेवी की बेटियां खामोश

अफेयर से जुड़े या सार्वजनिक तौर पर प्रेम प्रसंग के मामलों में श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाहन्वी की भी कोई चर्चा नहीं है। उसका नाम अभी तक किसी भी स्टार के साथ नहीं जुड़ा है। मजे की बात यह है कि श्रीदेवी की बेटी बॉलीवुड की पार्टियों के अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी खासतौर पर सक्रिय रहती है।

गोविंदा की बेटी भी

गोविंदा की बेटी नर्मदा भी अभी तक अफेयर के इन प्रपंचो से दूर ही है। मुंबई के कुछ बड़े बुटिक की ब्रांड एंबेस्डर होने के बावजूद वह इन तरह के सार्वजनिक प्रदर्शनों से बचती रही है। गोविंदा की बेटी जल्द ही फिल्मों में आ सकती है।

आमिर की बेटी की भी चर्चा नहीं

आमिर खान की पहली बीवी रीना से हुई उनकी बेटी बड़ी हो चुकी है। सारा का नाम न तो किसी अफेयर से जुड़ा है और न ही वह किसी भी अन्य वजहों से चर्चाओं में आई है। मजे की बात यह है कि वह फिल्‍मी पार्टियों से भी दूर ही रहती है।
विज्ञापन

सैफ और जैकी की बेटियां

सैफ अली खान की बेटी सारा खान बड़ी हो चुकी है। वह थोड़ी हेल्दी है। उसे फिट बनाने का काम सैफ की दूसरी पत्नी करीना कपूर कर रहीं हैं। सैफ की इस बेटी की चर्चा कभी भी सार्वजनिक तौर पर सुनने में नहीं आयी है।

कुछ यही हाल जैकी श्राफ की बेटी कृष्‍णा का है। वह भी इस तरह के किसी प्रपंच से बचती है। हालांकि उसकी जल्द ही एक फिल्म शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें