फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: एक ही फिल्म में इन सितारों ने बदले कई लुक्स, अलग-अलग अवतार और दमदार अभिनय से फैंस को बनाया दीवाना

Tue, 29 Aug 2023 10:05 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों में अभिनेता और अभिनेत्रियों को किरदार की मांग के अनुसार खुद को ढालना होता है। ऐसे में फिल्मी जगत के सितारे जी तोड़ मेहनत करते हुए फिल्मों में अपना अच्छा प्रदर्शन देते हैं। फिल्मों में कई बार सितारे अपने किरदार को निभाने के लिए अलग-अलग अवतार में नजर आते हैं। वे फिल्मों में किरदारों की मांग के अनुसार कई गेटअप अपनाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक ही फिल्म में अपने अलग अलग लुक्स से फैंस को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बारे में। शाहरुख अपनी फिल्म 'जवान' को लेकर सुखिर्यों में बने हुए हैं। 'जवान' से हाल ही में शाहरुख ने अपने किरदार का पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें अभिनेता पांच अलग-अलग लुक में नजर आए थे। पोस्टर को देखने के बाद यह साफ हो गया है कि शाहरुख 'जवान' में पांच अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख का कई धांसू गेटअप नजर आने वाला है।
विज्ञापन

3 of 7
धूम 2 में ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
इस लिस्ट में अगला नाम आता है ऋतिक रोशन का। 2006 में ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'धूम 2' रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन एक चोर के किरदार में थे। चोरी करने के लिए ऋतिक कई अलग अलग लुक्स में दिखे थे। महिला से लेकर बुजुर्ग तक के लुक्स में ऋतिक ने जमकर वाहवाही लूटी थी।

4 of 7
संजू में रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर भी 2018 में फिल्म 'संजू' में एक से अधिक लुक्स अपना चुके हैं। बता दें कि फिल्म संजय दत्त पर बनी थी और रणबीर ने संजय की जवानी के दिनों से लेकर बुढ़ापे तक के अलग-अलग किरदार निभाए थे। फिल्म में एक्टिंग से रणबीर ने न सिर्फ तारीफ लूटी बल्कि कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए। इससे पहले 'बर्फी' में भी रणबीर ने कई गेटअप अपनाए थे।
विज्ञापन

5 of 7
रोमियो अकबर वॉल्टर' में जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम
2019 में रिलीज हुई फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में जॉन अब्राहम ही कई अवतार में नजर आए थे। इस फिल्म में जॉन एक ऐसे भारतीय रॉ एजेंट का किरदार में नजर आए थे, जो अपना रूप बदलने में माहिर था। दुश्मनों का खात्मा करने के लिए अपनी पहचान छुपाते थे। जॉन फिल्म में लगभग आठ अलग-अलग रूप में नजर आए थे।
विज्ञापन

6 of 7
फिल्म भारत में सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान
सलमान खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। फिल्म 'भारत' में सलमान खान के बचपन से लेकर बुढ़ापे तक का सफर दिखाया गया था। फिल्म में बचपन के अलावा जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का किरदार खुद सलमान खान ने ही निभाया था। इसके लिए फिल्म में सलमान खान ने पांच अलग अलग लुक्स अपनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
आमिर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आमिर खान ने फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में एक ठग की भूमिका अदा की थी, जो कि रूप बदलने में माहिर था। फिल्म के दौरान आमिर कभी अंग्रेज तो कभी लुटेरे बन कर लोगों को बेवकूफ बनाते नजर आए थे। इसके लिए उन्होंने कई रूप बदले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें