फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: ऑन स्क्रीन 'किस' करते देख भड़क उठी थीं इन सितारों की पत्नियां, एक ने तो गुस्से में कह दी थी यह बात

Mon, 07 Aug 2023 07:48 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार उर्फ अक्षय कुमार ने भी कई फिल्मों में किसिंग सीन दिए हैं। इसकी वजह से उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को काफी गुस्सा आया था और दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई थी। 
विज्ञापन
काजोल,ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर काफी चर्चे में हैं। फिल्म के एक सीन में एक्टर वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी को किस करते दिखाई दे रहे हैं, इस सीन की वजह से दोनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में फिल्माए गए इस सीन को लेकर धर्मेंद्र की पत्नी और बॉलीवुड एक्टर हेमा मालिनी ने हाल ही में अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा, 'मैंने अभी तक यह सीन नहीं देखा है। मगर मुझे लगता है कि लोगों को यह फिल्म लोगों को जरूर पसंद आई होगी। मैं धरम जी के लिए बेहद खुश हूं। क्योंकि उन्हें कैमरे के सामने रहना काफी पसंद हैं। वो अपने काम से बेइंतहा प्यार करते हैं।' आपको बता दें कि हेमा से पहले भी कई स्टार्स की पत्नियों ने पति को किसिंग सीन करते देख अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ताहिरा कश्यप
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म विक्की डोनर में अपनी को-स्टार यामी गौतम संग किसिंग सीन दिया था। तब उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप उनका हाथ पकड़े हुए थीं। जैसे ही यह सीन आया तो उन्होंने अपना हाथ छुड़ा लिया था। इसके बाद भी एक मूवी में, जब आयुष्मान ने किसिंग सीन किया तो उनकी पत्नी ने डायरेक्टर से कह तो दिया कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। मगर सीन के बाद वो गुस्से में आयुष्मान को छोड़कर चली गई थीं।
 

काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में एक्ट्रेस काजोल ने यह खुलासा किया था कि जब उन्हें शिवाय में अजय देवगन के किसिंग सीन के बारे में पता चला था तो वो काफी गुस्सा हुई थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें फिल्म 'दिलवाले' की बंदूक याद आ गई थी और उन्हें ऐसा लगा था कि वह उन्हें शूट कर दें। बता दें कि फिल्म का किसिंग सीन काजोल से छिपकर शूट किया गया था। मगर जब एक्ट्रेस गुस्सा हुई तब अजय देवगन ने काजोल से माफी भी मांगी थी। 
 

इमरान हाशमी, परवीन साहनी - फोटो : Instagram
परवीन साहनी
बॉलीवुड में 'सीरियल किसर' के नाम से मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने भी इस बात का खुलासा किया था कि फिल्मों में किसिंग सीन देना उन्हें काफी भारी पड़े हैं। वो इसलिए क्योंकि उनकी पत्नी परवीन साहनी इसके बाद उनसे इतना नाराज हो जाती थीं कि उन्हें हर बार उन्हें मनाने के लिए एक महंगा पर्स या बैग खरीदकर देना पड़ता था।
 
विज्ञापन

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार उर्फ अक्षय कुमार ने भी कई फिल्मों में किसिंग सीन दिए हैं। मगर फिल्म 'धड़कन' में शिल्पा शेट्टी के साथ किसिंग सीन देना उन्हें काफी महंगा पड़ा था। क्योंकि इस सीन को देखने के बाद उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को काफी गुस्सा आया था और दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि शिल्पा उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रही चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें