सनी देओल के अलावा जिन मशहूर अभिनेताओं का काम जतिन ने संभाला, उनमें सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम, आफताब शिवदासानी और डिनो मोरिया शामिल हैं। जतिन ने मुंबई के एक और चर्चित सेक्रेटरी भास्कर शेट्टी के साथ मिलकर सितारों की तारीखों का प्रबंधन देखने के लिए एक कंपनी भी खोली थी, लेकिन भास्कर के निधन के बाद ये काम भी जतिन ने बंद कर दिया।
जतिन ने कुछ दिनों तक कमाल अमरोही के मशहूर स्टूडियो कमालिस्तान का भी प्रबंधन देखा और कुछ फिल्मों के निर्माण कार्य से भी जुड़े रहे। उर्मिला मातोंडकर की फिल्म खूबसूरत के वह एसोसिएट प्रोड्यूसर थे। तीन साल पहले लीवर ट्रांसप्लांट कराने वाले जतिन राजगुरु को लॉकडाउन से पहले कैंसर होने की पुष्टि हुई थी और साल की शुरूआत में भी वह इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। जतिन के बेटे रुचित हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फोटोग्राफर का काम करते हैं और इन दिनों आमिर खान प्रोडक्शंस के लिए फिल्म लाल सिंह चड्ढा की टीम से जुड़े हुए हैं।