डिजिटल मीडिया से मनोरंजन जगत में कई बदलाव आए हैं। ओटीटी प्लेटफार्म पर अब वेब सीरीज से लेकर रियलिटी शोज तक सब कुछ स्ट्रीम किया जा रहा है। ओटीटी प्लेटफार्म की बढ़ती लोकप्रियता का कारण ही यही है कि दर्शको यहां हर तरह का कंटेंट देखने को मिल जाता है, चाहें वह एक्शन हो, इमोशन हो या फिर कॉमेडी। हमारे यहां कॉमेडी शो देखने वालों की लंबी फेहरिस्त है, इसलिए कई कॉमेडी शो बनाए जाते हैं, इन्हीं में से एक है स्टैंड अप कॉमेडी शो कॉमिकस्तान। जिसे ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम किया जाता है। इस शो में एक से बढ़कर एक कॉमेडियन आते हैं और दर्शकों को हंसाते-हंसाते लोट-पोट कर देते हैं। अब हंसने-हंसाने की ये महफिल एक बार फिर सजने वाली है। दरअसल इसके दो सीजन के बाद अब तीसरा सीजन भी रिलीज होने वाला है।