फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veer Pahariya: स्टैंडअप कॉमेडियन ने उड़ाया वीर पहाड़िया का मजाक, तो फैंस ने की पिटाई; एक्टर ने मांगी माफी

Tue, 04 Feb 2025 08:27 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता वीर पहाड़िया का मजाक उड़ाने पर उनके फैंस ने चर्चित स्टेंडअप कॉमेडियन की पिटाई कर दी। इस मामले पर अब वीर पहाड़िया ने भी अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
वीर पहाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम@veerpahariya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर पहाड़िया अपनी फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर उनका मजाक बनाने वाले कॉमेडियन प्रणित मोरे पर उनके फैंस ने हमला कर दिया। इस मामले पर अब अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी, साथ ही इस घटना की आलोचना भी की है।
विज्ञापन
Trending Videos

स्टैंडअप कॉमेडियन के साथ हुआ ये सब
आरजे प्रणित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि सोलापुर में एक कॉमेडी शो के दौरान प्रणित ने वीर पहाड़िया को लेकर कुछ मजाक किया। शो के बाद वे हमेशा की तरह अपने फैंस के साथ सेल्फी ले रहे थे। जब भीड़ कम हो गई तो इस दौरान 11-12 आदमी आए, उन्होंने खुद को फैन बताया लेकिन वे उन्हें मारने के इरादे से आए थे। उन्होंने बुरी तरह लात घूसों से कॉमेडियन की पिटाई की और उन्हें घायल हालत में छोड़ कर चले गए।
 

इस युवक के नाम पर चर्चा
प्रणित मोरे के साथ मार पीट करने को लेकर तनवीर शेख और उसके गैंग के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। इन लोगों ने मार पीट के दौरान कहा, "अगली बार वीर पहाड़िया बाबा पर जोक मारके दिखा"।
 

वीर पहाड़िया ने रखा अपना पक्ष
मामले पर वीर पहाड़िया ने कहा कि मैं बहुत सदमे में हूं। मुझे दुख भी है जो कॉमेडियन प्रणित मोरे के साथ हुआ। मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि मेरा इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। मैं किसी भी तरह की हिंसा का विरोध करता हूं। मैं किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहूंगा।

विज्ञापन

वीर पहाड़िया ने मांगी माफी
वीर पहाड़िया ने प्रणित और उनके फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं जो हुआ उसके लिए मुझे माफ कर दें। किसी के भी साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं पूरी तरह कोशिश करूंगा कि जिसने भी ये किया है, उसे इसकी सजा मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें