फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के फैन हुए राजामौली, 'स्वच्छता अभियान' की तारीफ कर किया ट्वीट

Sat, 23 Sep 2017 04:21 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
Rajamouli
विज्ञापन
सुपस्टार रजनीकांत के बाद बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म 'बाहुबली' के निर्माता एस.एस.राजामौली ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का समर्थन किया है। एस.एस.राजामौली ने मोदी के पत्र के जवाब में ट्वीट करके लिखा, 'मोदी जी, इस अद्भुत अभियान की शुरुआत करने के लिए मैं आपकी दिल से प्रशंसा करता हूं। मैं स्वच्छ भारत का हिस्सा बनने की पूरी कोशिश करूंगा'। 
विज्ञापन
.@narendramodi ji, heartfelt appreciation for this wonderful initiation. I‘ll do my best to be a part of my Swachh Bharat. #SwachhataHiSeva pic.twitter.com/eTsJOqjX4Y — rajamouli ss (@ssrajamouli) September 22, 2017
बता दें, 2 अक्टूबर 2014 को मोदी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। जिसेक बाद कई लोग इस अभियान से जुडे। इस अभियान में रजनीकांत, अनुष्का शर्मा के साथ कई उद्योगपतियों और मशहूर दिग्गजों को भी व्यक्तिगत तौर पर पत्र लिखा गया था। ये सितारे मोदी के कदमों पर चलते हुए इस अभियान को सफल बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में रजनीकांत ने भी पीएम मोदी को ट्वीट किया,'मैं सम्मानीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता ही सेवा मिशन का पूरा समर्थन करता हूं। स्वच्छता ही देवभक्ति है।'
विज्ञापन


पढ़ें- 'तू है मेरा संडे' का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज फिर छुएगी दिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें