बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ 'बाहुबली 2' भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। हजार करोड़ की दहलीज पर पहुंच चुकी इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई अब भी जारी है। ऐसे में फिल्म की सफलता का जश्न मनाना तो बनता है।
इस ग्रैंड सक्सेस को सेलीब्रेट लंदन में किया गया। फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने केक काटकर सक्सेस को सेलीब्रेट किया। इस मौके पर फिल्म की टीम से केवल एमएम कीरावाणी मौजूद थे। उन्होंने ही राजामौली की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर लिखा, 'स्टार्ट कैमरा, एक्शन। 5 साल और बहुत सारी खूबसूरत यादें.. कट इट।' कीरावाणी ने 'बाहुबली' फिल्म का म्यूजिक दिया है।
Start Camera.. ACTION... 5 years gone...So many Sweet memories.. and... CUT IT ( the Cake😍) pic.twitter.com/d24Usd6P3f
— mmkeeravaani (@mmkeeravaani) May 4, 2017
एमएम कीरावाणी और राजामौली इस वक्त लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। कीरावाणी ने हाल ही में राजामौली का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें दोनों हॉलीडे का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।
My 1st time visit to London- begins with work and concludes as a holiday tour☕️ pic.twitter.com/XD1nNO0YZu
— mmkeeravaani (@mmkeeravaani) May 3, 2017