वायरल वीडियो
इस वायरल वीडियो में अबराम स्टेज पर कुर्ता पहने बेहद क्यूट दिख रहे हैं। वह एक नाटक में परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। कैमरा दर्शकों की तरफ घूमता है तो शाहरुख, गौरी और सुहाना बैठे दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख अपने बेटे को परफॉर्म करते हुए बेहद खुश हो रहे हैं। किंग खान के चहरे पर बड़ी मुस्कान दिखाई दे रही है। वह वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहे हैं, जबकि गौरी और सुहाना तालियां बजा रही हैं।
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
कथित तौर पर शाहरुख खान रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में कैमियो कर सकते हैं। यह फिल्म 2023 की हिट 'जेलर' का सीक्वल है और जून 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे, जिसकी घोषणा खुद शाहरुख ने की थी। इस फिल्म में एसआरके के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अभय वर्मा और कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।