फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख 'पीके' से भी कुछ बड़ा करने की जुगत में

विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान की पीके बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकार्ड बना रही है। लेकिन शाहरुख खान इससे भी कुछ बड़ा करने की जुगत में लगे हैं। इसको लेकर उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन


हाल ही में डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट के बाद मीडिया से बातचीत में शाहरुख ने यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 'तीन महीने में इससे भी अच्छा कुछ होगा।'

इस मौके पर शाहरुख ने फिल्म बिजनेस के आंकड़ों को समझाते हुए कहा कि आज के समय में 600 करोड़ कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। वहीं उन्होंने ये भी समझाया कि आखिर ये 600 करोड़ क्यों और कैसे बन गए।
Trending Videos
विज्ञापन

शाहरुख ने आमिर की 'पीके' पर ली चुटकी

शाहरुख ने 'पीके' की वर्ल्ड वाइड 600 करोड़ से अधिक की कमाई पर भी चुटकी ली है। जब उनसे मीडिया ने आमिर खान की फिल्म पीके को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने अपने ही अंदाज़ में पूछा कि किसका 600...600 करोड़ किसका हो गया ?

हालांकि बाद में शाहरूख को ये बताया गया पीके की 600 करोड़ वर्ल्ड कलेक्शन है तो उन्होंने फिर अपने अंदाज़ में जवाब दिया कि मैं तो डर गया भई कि अब 600 होने लगा क्या।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें