तापसी पन्नू बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा तापसी साउथ सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। आखिरी बार वह तमिल फिल्म 'एनाबेले सेतुपति' में नजर आई थीं, जो ओटीटी पर रिलीज हुई। अब एक्ट्रेस जल्द ही फिर एक तमिल फिल्म में नजर आएंगी और फिलहाल उसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में तापसी ने अपनी इस तमिल फिल्म के नाम का खुलासा कर दिया है।