फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tapsee Pannu: आगामी तमिल फिल्म में एलियन बनेंगी तापसी पन्नू? एक्ट्रेस ने खुद किया स्पष्ट

Wed, 19 Jul 2023 01:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में तापसी ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने तापसी से उनकी आगामी तमिल फिल्म के टाइटल के बारे में सवाल किया।
विज्ञापन
तापसी पन्नू - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापसी पन्नू बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा तापसी साउथ सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। आखिरी बार वह तमिल फिल्म 'एनाबेले सेतुपति' में नजर आई थीं, जो ओटीटी पर रिलीज हुई। अब एक्ट्रेस जल्द ही फिर एक तमिल फिल्म में नजर आएंगी और फिलहाल उसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में तापसी ने अपनी इस तमिल फिल्म के नाम का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रखा सेशन
हाल ही में तापसी ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा। इस दौरान एक फैन ने तापसी से उनकी आगामी तमिल फिल्म के टाइटल के बारे में सवाल किया। इस पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि अभी वह इस पर काम कर रही हैं और इस फिल्म का टाइटल 'एलियन' है।
Rajesh Khanna: आखिरी दिनों में काका ने 'आनंद' की तरह जीना कर दिया था शुरू, जिगरी दोस्त ने किया खुलासा
विज्ञापन


कॉन्सेप्ट को बताया खास
तापसी ने कहा, 'मेरी अगली तमिल फिल्म का नाम 'एलियन' है। और अभी मैं इसकी शूटिंग कर रही हूं। इससे ज्यादा मैं इस फिल्म के बारे में कुछ नहीं कह पाऊंगी। लेकिन, इतना है कि यह एक हाई कॉन्सेप्ट फिल्म है। जिन लोगों को 'गेम ओवर' पसंद आई, उन्हें यह फिल्म भी जरूर अच्छी लगेगी'। तापसी पन्नू ने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म में वह एलियन का रोल अदा नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

Aamir Ali: 'द ट्रायल' में इंटीमेट सीन देते हुए क्यों झिझक रहे थे आमिर अली, एक्टर ने किया वजह का खुलासा

इन फिल्मों में भी आएंगी नजर
एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं यह साफ कर दूं कि मैं इस फिल्म में एलियन का रोल अदा नहीं करूंगी'। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'यह फिल्म मेरे लिए खुद एक अलग किस्म का अनुभव साबित हुई है। मैं बहुत बेचैनी से इंतजार में हूं कि आप लोग इस फिल्म को देखें।' वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा तापसी के पास 'डंकी', 'फिर आई हसीन दिलरूबा' और 'वो लड़की है कहां' भी हैं।
TMKOC: तारक मेहता में छह साल बाद होगी दयाबेन की वापसी? जानें कब तक लौट सकती हैं दिशा वकानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें