फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी बनाएंगे ‘गुमनामी बाबा’, फिल्म का किया ऐलान

Mon, 20 Aug 2018 05:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी
विज्ञापन

फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी ‘गुमनामी बाबा’ पर फिल्म बनाने जा रहे हैं जिन्हें 1970 के दशक में उत्तर प्रदेश में देखा गया था और जिन्हें कई लोग नेताजी सुभाष चंद्र बोस समझते थे। अपनी पिछली फिल्म ‘उमा’ के लिए तारीफ बटोरने वाले मुखर्जी ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने 2016 में गुमनामी बाबा के बारे में अखबार में लेख पढ़ा था जिसके बाद से वह इस बारे में विचार कर रहे हैं। प्रसनजीत चटर्जी फिल्म में शीर्ष किरदार अदा करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है। मुखर्जी ने बताया, 'मैं फिलहाल होमवर्क कर रहा हूं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।’ इससे ज्यादा उन्होंने कुछ नहीं बताया। शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर नेताजी की तस्वीर साझा करते हुए चटर्जी ने लिखा था, ‘आज ही के दिन 18 अगस्त को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ताइवान की उड़ान में चढ़े थे जिसके बाद वह हमेशा के लिए गायब हो गये। एसवीएफ, श्रीजीत मुखर्जी और प्रसनजीत चटर्जी गुमनामी बाबा के रहस्यमयी मामले पर फिल्म बनाने की घोषणा करके उत्साहित हैं। बाबा को कई लोग नेताजी समझते थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें