फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के बाद श्रीदेवी क्या करेंगी? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं। फिलहाल श्रीदेवी अपने अगले प्रोजेक्ट पर खामोश है।
लेकिन इतना तो पता चल ही गया है कि वह पर्दे पर किसी खलनायिकानुमा किरदार को नहीं करेंगी। सूत्रों की मानें तो इसी कारण श्री ने निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ‘फितूर’ में एक अहम रोल निभाने से इंकार कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि कपूर इन दिनों अपने हीरो की भी तलाश कर रहे हैं। दो दिन पहले सुशांत सिंह ने उनकी फिल्म छोड़ दी थी। अब श्रीदेवी का इंकार से अभिषेक को एक और झटका लगा है।
वैसे उनके लिए तसल्ली की बात है कि कैटरीना कैफ इस फिल्म में काम करने के लिए राजी हैं। अभिषेक की यह फिल्म अंग्रेजी के क्लासिक माने जाने वाले चार्ल्स डिकंस के उपन्यास ‘ग्रेट एक्सपेक्टेशंस’ से प्रेरित है।