फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की बेटी पर आईं ये कैसी अफवाहें!

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में श्रीदेवी ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की है कि उनकी बेटी के फिल्मी डेब्यू को लेकर तरह-तरह के किस्से गढ़े जा रहे हैं। श्रीदेवी ने इस बात पर हैरानी जताई कि उनकी बड़ी बेटी जाहन्वी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इस बात से उन्हें निराशा है।
विज्ञापन


अभी उसकी उम्र ही क्या है

श्रीदेवी के अनुसार जाहन्वी का फोकस अभी पढ़ाई पर है। ‌यदि उसे फिल्म करना होगा तो वह जरूर ही फिल्में करेगी लेकिन अभी से उसे गॉसिप में खींचना सही नहीं होगा। उन्होंने चूंकि मेरा परिवार फिल्मों से जुड़ा रहा है इसलिए उसका फिल्मों में आना बहुत स्वाभाविक भी है।

करण जौहर करेंगे लॉन्च

‌बीते दिनों ऐसी खबरें आईं थीं कि श्रीदेवी की बेटी को करण जौहर लॉन्च करेंगे। खबरें तो यहां तक आईं थीं कि करण इसके लिए बकायदा श्रीदेवी और बोनी कपूर से मुलाकात भी कर चुके हैं। जल्द ही वह जाहन्वी को लेकर एक रोमांटिक फिल्‍म बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन

दिखती है जब-तब

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाहन्वी सुंदर है। वह जब-तब फिल्मी कार्यक्रमों में दिख जाया करती है। खास बात यह है कि कुछ दिनों पहले तक बॉलीवुड गलियारों में यह अफवाह थी श्रीदेवी नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी फिल्मों में आए जबकि बोनी का इस पर कोई रूख साफ नहीं था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें