फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी शाहरुख खान की ये दो ब्लॉकबास्टर फिल्में, सिर चढ़कर बोलता था स्टारडम

Sun, 04 Mar 2018 11:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी ने दुनिया से रूखसत लेकर सभी का दिल तोड़ दिया। मुंबई में श्रीदेवी की अंतिम विदाई के दौरान बॉलीवुड समेत पूरा देश उमड़ पड़ा। कई भाषाओँ में फिल्म करने वाली श्रीदेवी ने बहुत ही सोचसमझ कर अपनी फिल्मों का चयन किया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि श्रीदेवी ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान की दो फिल्में रिजेक्ट कर दी थी। 

विज्ञापन


मजेदार बात यह है कि आगे चलकर दोनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुई। दरअसल श्रीदेवी को उन फिल्मों का किरदार पसंद नहीं आया और वे उस समय शाहरुख के साथ काम करने में खुद को असहज महसूस कर रही थीं। ‘बाजीगर’ फिल्म में शिल्पा शेट्टी का किरदार पहले श्रीदेवी को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्हें पसंद नहीं आया।

श्रीदेवी के मुताबिक फैन्स को अच्छा नहीं लगेगा कि उनके किरदार को बीच फिल्म में ही मार दिया जाए। ‘डर’ फिल्म में जूही चावला का किरदार भी श्रीदेवी को ऑफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भी उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि दोनों ने बाद में 'आर्मी' में साथ में काम किया। फिल्म में शाहरुख की छोटी से ही भूमिका थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें