फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परिवार बढ़ा रहीं हैं श्रीदेवी!

Fri, 23 Aug 2013 03:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'जुदाई' फिल्म के बाद अर्से तक खबरों से दूर रहने वाली श्रीदेवी का 'इंग्लिश-विंग्लिश' के हिट होने के बाद आत्मविश्वास ऐसा जागा है कि वह अब पारिवारिक क्षेत्र में भी खुद को पूरी तरह से साबित करना चाह रही हैं। अब वह अपने पारिवारिक जीवन में भी काफी रुचि ले रही हैं।
विज्ञापन


अब वह अपने परिवार को बढ़ाने में लगी हैं। चौंकिए मत! उनके घर में कोई नया मेहमान नहीं आ रहा बल्कि वह अब पति-पत्नी और बच्चे के दायरे से बाहर आकर अन्य रिश्तों को भी इसमें तरजीह दे रहीं हैं।

श्रीदेवी के बारे में यह खबर कम ही सुनने को मिलती है कि वे अपने परिवार की महिलाओं के साथ वक्त बिताती नजर आयें। लेकिन अब खबर है कि श्रीदेवी बदलने लगी हैं और इन दिनों वे अपने परिवार वालों के साथ बहुत वक्त बिता रही हैं।
विज्ञापन


इन दिनो वह सुनीता कपूर और महदील कपूर के साथ अपने बंगलो में खूब मस्ती कर रही हैं। खूब पार्टियां हो रहीं हैं। उनकी टीम में पूनम ढिल्लन, मनीला संतोषी भी शामिल हैं।

खास बात यह है कि श्रीदेवी ही ऐसी पार्टीज का आयोजन कर रही हैं। गौरतलब है कि उनके पति की पहली पत्नी के बच्चे धीरे-धीरे अब उनके पास आने ही लगे हैं। और अब श्री परिवार के हर सदस्य को अपने करीब ला रही हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें