बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन के बाद अब हर किसी का ध्यान उनकी बेटियों पर ही लगा हुआ है। दोनों इन दिनों काफी गम में हैं, लेकिन इसके बावजूद अपने नार्मल रूटीन में उतरने की कोशिश कर रही हैं। मां के निधन के बाद जाह्नवी अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' के शूट पर वापस लौट चुकी हैं और वहीं छोटी बेटी खुशी कपूर को लेकर एक नई बात सामने आई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
khushi kapoor
बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी को मॉडलिंग का काफी शौक है और वह इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार खुशी को इंटरनेशनल मॉडलिंग में काफी इंटरेस्ट है।
विज्ञापन
3 of 4
khushi kapoor
खुशी इन दिनों अपनी पढ़ाई को लेकर व्यस्त हैं। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मॉडलिंग में ट्रेनिंग लेने के लिए विदेश जा सकती हैं। आपको बता दें, खुशी के लिए मॉडलिंग की दुनिया कोई नई नहीं है। इससे पहले भी वह कई बार मॉडलिंग कर चुकी हैं।
खुशी को सबसे ज्यादा सराहना तब मिली थी जब मां श्रीदेवी के साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में वह लैक्मे फैशन वीक पहुंची थी। इस दौरान खुशी ने बेहद ही सिजलिंग स्लीवलेस गाउन कैरी किया था। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का यह प्रिंटेड आउटफिट खुशी पर बेहद फब रहा था।