फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म रिलीज करने से पहले जाह्नवी को मिला एक और काम, जिम में बनीं रिसेप्शनिस्ट

Tue, 29 May 2018 09:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
katrina
विज्ञापन

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की कोई भी फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है लेकिन अपने फैंस के बीच जाह्नवी बहुत लोकप्रिय हैं। जाह्नवी जहां भी जाती हैं फैन्स की भीड़ उन्हें देखने के लिए टूट पड़ती है।

विज्ञापन


लेकिन एक्ट्रेस बनने की चाह रखने वाली जाह्नवी कपूर रिसेप्शनिस्ट क्यों बन गई हैं। हम मजाक नहीं कर रहे हैं। कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जाह्नवी की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘जाह्नवी कपूर के रूप में हमारे जिम को एक खूबसूरत रिसेप्शनिस्ट मिल गई है।’ 

श्रीदेवी के जाने के बाद जाह्नवी कपूर अपने काम में मशगूल हो गई हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। श्रीदेवी की बेटी होने की वजह से फैंस की निगाहें उन पर टिकी हुई हैं। फिल्म में जाह्नवी के कोस्टार ईशान खट्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और जी स्टूडियो ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें