फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धड़क' का दूसरा गाना 'झिंगाट' हुआ रिलीज, 'सैराट' की तरह ही मस्ती में दिखे मधुकर और पार्थवी

Wed, 27 Jun 2018 01:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जाह्नवी कपूर
विज्ञापन
पिछले दिनों साल 2016 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक 'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फैंस ने इसे काफी पसंद भी किया है। फिल्म 'धड़क' से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। धड़क के पहले गाने के बाद फिल्म का दूसरा गाना 'झिंगाट' रिलीज हो गया है।
विज्ञापन


फिल्म के ट्रेलर में दो गानों की झलक देखने को मिली थी पहला गाना फिल्म का टाइटल ट्रैक 'धड़क' पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है। अब दूसरे गाने को धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। फिल्म ‘सैराट’ के ‘झिंगाट’ में जो मस्ती और एनर्जी देखने को मिली थी, उसे ‘झिंगाट’ के हिंदी वर्जन में भी पूरी तरह से बरकरार रखा गया है। 

गाने को सुनने के बाद आप एक ही बात कहेंगे धड़क का ये गाना फिल्म की जान है। उम्मीद की जा रही है कि दर्शक सैराट की तरह की इस सॉन्ग को भी पसंद करेंगे। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। 
विज्ञापन


बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर, ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
विज्ञापन


यहां देखें 'धड़क' का पहला गाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें