फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: ब्राइडल लुक में नजर आईं जान्हवी कपूर, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 06 Aug 2025 03:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: जान्हवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं। जान्हवी का यह लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
 
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@masabagupta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच उनका एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

 

जान्हवी का लुक
जान्हवी कपूर को मसाबा गुप्ता ने दुल्हन के रूप में पेश किया है। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जान्हवी अलग-अलग ब्राइडल लुक में दिखीं। उन्होंने भूरा लहंगा, सिंदूरी लाल लहंगा, लाल बस्टियर के साथ लहंगा स्कर्ट, धोती स्कर्ट और ब्लाउज के साथ कई शानदार पोज दिए। इन लहंगों की हर डिजाइन में जरदोजी, सेक्विन, गोटा पट्टी कढ़ाई, लटकन और झालरों का खूबसूरत काम दिखाई दे रहा है। जान्हवी ने इन लुक्स को सोने के गहनों, आकर्षक मेकअप और फूलों से सजे हेयर स्टाइल के साथ पूरा किया।

फैंस के कमेंट्स
जान्हवी के इस लुक पर राजकुमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने लाल दिल वाला इमोजी शेयर किया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों को जान्हवी का ब्राइडल लुक पसंद आया। एक फैन ने लिखा, 'मसाबा ब्राइडल में करीना की झलक दिखी, वो सबसे ऊपर थीं', एक और फैन ने लिखा, 'अद्भुत', एक और फैन ने लिखा, 'वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं', एक और फैन ने लिखा, 'जान्हवी ने श्रीदेवी जी की याद दिला दी उनकी आंखें शानदार हैं।' एक फैन ने लिखा, 'यह लुक सपनों जैसा है। तो वहीं कुछ फैन ने इस लुक को 'आइकॉनिक' बताया।
 
विज्ञापन

जान्हवी का वर्कफ्रंट
जान्हवी कपूर कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वह 'परम सुंदरी' में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन ने किया है। फिल्म में जान्हवी के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। यह फिल्म 29 अगस्त, 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा जान्हवी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में जान्हवी एक्टर वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक फैमिली‑ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को शशांक खेतान ने लिखा और निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें: Border 2: 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी होने पर वरुण धवन ने काटा केक, निर्माताओं ने शेयर किया पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें