फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sridevi: जब कोर्ट में श्रीदेवी को देखने के लिए जमा हो गई थी भीड़, माजिद मेमन ने शेयर किया अभिनेत्री का किस्सा

Mon, 27 Jan 2025 10:19 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के वकील माजिद मेमन ने कुछ घटनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने अपनी किताब में शाहरुख खान और सलमान खान का भी नाम लिया है।
विज्ञापन
श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम @sridevi.kapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वकील माजीद मेमन ने कई हाई प्रोफाइल मामलों में बॉलीवुड हस्तियों के मामले देखे हैं। हाल ही में अपनी आत्मकथा माई मेमॉयर्स जारी की। उन्होंने बॉलीवुड की कई हस्तियों से जुड़े मामलों को संबोधित किया।
विज्ञापन

 

शाहरुख सलमान का लिया नाम
उन्होंने अपनी किताब में इस बारे में बात की है। किताब में उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर भरत शाह केस मामले में बात की है। उनसे पूछा गया कि उन्हें अपनी किताब में कुछ हाई प्रोफाइल नाम लेने में डर नहीं लगा। उन्होंने कहा कि केस को ग्लैमराइज कराने के लिए उनका झूठा नाम लिया गया था।  

श्रीदेवी - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रीदेवी देखने आई भीड़
माजीद मेमन ने कहा, श्रीदेवी के केस में एक बार उन्हें देख रहा था। उस समय लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब थे। उस समय हमने कोर्ट से छूट की बात की थी, जो मानी ही नहीं गई। कोर्ट ने मुझे मेरे क्लाइंट को कोर्ट में मौजूद रहने के लिए कहा। हालांकि, जब श्रीदेवी कोर्ट आईं तो भीड़ पर काबू पाना मुश्किल हो गया था।

 

बॉलीवुड से है गहरा रिश्ता
बॉलीवुड से कनेक्शन को लेकर उन्होंने कहा वे बचपन से ही कॉलेज में सेलेब्स के साथ पढ़ रहे थे, तो उन्हें बॉलीवुड को समझने में दिक्कत नहीं हुई। महेश भट्ट उनके निजी दोस्त हैं। मैं मेरे कॉलेज के समय से ही कई सारे सेलेब्स के साथ दोस्ती में था। सुनील दत्त, दिलीप कुमार के साथ कई सारे सितारे नौशाद साहब के घर इकट्ठे होते थे। 
विज्ञापन

इन फिल्मों नजर आईं श्रीदेवी
श्रीदेवी ने लगभग सभी भाषाओं की फिल्मों में काम किया। साल 1998 में मिस्टर इंडिया करने के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था, लेकिन 15 साल के बाद साल 2013 में उन्होने फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से शानदार वापसी की। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर श्रीदेवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद साल 2018 में श्रीदेवी फिल्म ‘मॉम’ में अभिनय किया, जो मुख्य भूमिका में उनकी आखिरी फिल्म थी। हालांकि, श्रीदेवी को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने कैमियो रोल निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें