फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोराब बेदी ने मलाइका अरोड़ा के साथ डेटिंग की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'रिश्ता कई साल पुराना...'

Wed, 11 Mar 2026 01:38 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malaika Arora Dating Rumours: मलाइका अरोड़ा और सौराब बेदी की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो के बाद से ही मलाइका और सौराब की डेटिंग की खबरें आ रही हैं, जिसे लेकर अब सोराब ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा और स्प्लिट्सविला X6 के सोराब बेदी के बीच डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर कुछ पार्टी वीडियो और फोटो वायरल होने से लोग सोचने लगे कि दोनों सिर्फ दोस्त से ज्यादा हैं। सोराब बेदी ने हाल ही में अपने और मराइका के रिश्ते को लेकर अपनी राय पेश की है और यह भी बताया कि वह एक-दूसरे को काफी साल पहले से जानते हैं।

विज्ञापन

सोराब का खुलासा
मलाइका और सोराब के ये वीडियो जुहू के रेस्टोरेंट की एक पार्टी के थे, जहां दोनों नाचते और साथ में मस्ती करते दिखे। लेकिन अब सोराब ने साफ कर दिया है कि उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में सोराब ने कहा कि उनका और मलाइका का रिश्ता कई साल पुराना है। मॉडलिंग के समय में अभिनेत्री डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता ने उन्हें मिलवाया था। दोनों उनकी अच्छे दोस्त हैं। यही वजह है कि मलाइका से उनकी दोस्ती हो गई।

कैसा है मलाइका के साथ सोराब का रिश्ता 
सोराब ने कहा, 'हमारे बीच कुछ भी रोमांटिक नहीं है। हम सिर्फ दोस्त हैं और एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं।' उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही बातों पर दुख भी जताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी लड़की के निजी जीवन पर कमेंट करने से पहले दो बार सोचें, क्योंकि इससे उसकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

मलाइका की पर्सनल लाइफ
मलाइका पहले अरबाज खान से शादीशुदा थीं, जिसके बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया। उनके एक बेटा अरहान है। कथित तौर पर अरबाज के बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ा, लेकिन अब सब खत्म हो चुका है। वहीं, सोराब का नाम पहले स्प्लिट्सविला की एक कंटेस्टेंट से भी जोड़ा गया था।

यह भी पढ़ें: Ek Din Trailer: फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, नजर आई साई पल्लवी और जुनैद खान की रोमांटिक लव स्टोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें