फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के सिनेमाघरों में दिखा स्पाइडरमैन, एवेंजर्स एंडगेम देखकर निकले लोगों को मिली जादू की झप्पी

Sat, 11 May 2019 05:48 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Spiderman - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एवेंजर्स एंडगेम का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका तीसरे हफ्ते में जारी तो जरूर है लेकिन ये फिल्म देखकर निकल रहे तमाम लोग उदास भी हैं। उदासी इस बात की है कि सब कुछ हो जाने के बाद अब क्या होगा और एवेंजर्स सीरीज की क्या वाकई ये आखिरी फिल्म है? एवेंजर्स सीरीज के शौकीनों के दिल का ये बोझ हल्का करने के लिए मुंबई पहुंच चुका है स्पाइडरमैन। एवेंजर्स एंडगेम की कहानी खत्म होने के बाद क्या होने वाला है, इसकी झलक स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम में देखकर दुनिया दीवानी हो चुकी है, पिक्चर तो अभी बाकी है लेकिन इस ट्रेलर ने ही 24 घंटे में 13 करोड़ 50 लाख हिट्स पाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। 
विज्ञापन


इस साल की मोस्ट अवेटिड फिल्म अवेंजर्स एंडगेम 26 अप्रैल को रिलीज़ हुई, रिलीज़ के कुछ दिनो में ही इस फिल्म ने कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए। सभी को इस फिल्म को देखने के बाद ये लगा कि एमसीयू यूनिवर्स की कहानी शायद यही तक थी। और सभी इस बात को लेकर उदास भी हुए। इसी उदासी को खत्म करने लिए सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने एक खास कैंपेन लॉन्च किया। इस खास कैंपेन की शुरूआत मुंबई से हुई जहां एवेंजर्स एंडगेम देखकर निकल रहे लोगों को गेट पर मिला स्पाइ़़डरमैन। 

अलग अलग थिएटर्स में इन स्पाइडरमैन को देखकर सभी दर्शक बहुत खुश हुए और सभी ने इन्हें खुशी खुशी गले भी लगाया। फिल्म को देखने के बाद दर्शकों में जो उदासी थी, वह इन स्पाइडरमैन को देख तुरंत गायब भी हो गई। चार दिन पहले ही फिल्म स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम का दूसरा ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसके 24 घंटे के अंदर अंदर 135.2 मिलियन व्यूज हो गए। इस ट्रेलर में सबसे खास बात है कि स्पाइड-मैन का किरदार निभाने वाले टॉम हॉलैंड ने ट्रेलर के शुरुआत में खुद आते हैं और बताते हैं यदि आपने अभी तक 'अवेंजर्स एंडगेम' नहीं देखा है तो इस ट्रेलर को अभी न देखें, वरना यह स्पॉइलर का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें