फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' ने तोड़ा शाहरुख-सलमान की हिट फिल्मों का रिकॉर्ड, जानें कितना रहा कलेक्शन?

Sun, 02 Aug 2026 01:47 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Spider Man: Brand New Day box office collection: 'स्पाइडर मैन;ब्रांड न्यू डे' ने तीन दिनों में दुनिया भर में 5,725 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में इस हॉलीवुड फिल्म की कमाई ने कई हिट फिल्मों की तीन दिनों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। जानें कौन सी हैं वो फिल्में…
विज्ञापन
टॉम हॉलैंड - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' भारतीय दर्शकों को काफी लुभा रही है। अपनी रिलीज से महज तीन दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर ली है। इस हॉलीवुड फिल्म की तीन दिनों की कमाई कई बॉलीवुड की सफल फिल्मों की तीन दिनों की कमाई से ज्यादा दर्ज हुई है।

स्पाइडर मैन ने ‘पठान’ और ‘टाइगर’ को पीछे छोड़ा

विज्ञापन

टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' ने तीन दिनों में भारत में फिल्म ने 215.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। क्रिस्टोफर नोलान की ‘द ओडिसी’ से मिल रही टक्कर के बाद भी इसका प्रदर्शन शानदार रहा है। 
फिल्म ने शुरुआती ने तीन दिनों में लगभग 180.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही इस फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ और सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के तीन दिनों के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

  • 'पठान' ने पहले तीन दिन में 161 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • ‘टाइगर 3’ ने पहले तीन दिन में 144 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
विज्ञापन

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की अब तक की कमाई
फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' ने सैकनिल्क के मुताबिक वर्ल्ड वाइड अबतक 5,725 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में फिल्म ने गुरुवार को शानदार ओपनिंग के साथ 60.60 करोड़ रुपये बटोरे थे। मगर दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली और इसने 49.35 करोड़ रुपये कमाए।
फिर शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने रिकॉर्ड तोड़ 70.25 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन रविवार को फिल्म ने अब तक 41.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
 

दिन कमाई
पहले दिन (गुरुवार) 60.60 करोड़
दूसरे दिन (शुक्रवार) 49.35 करोड़
तीसरे दिन (शनिवार) 70.25 करोड़
चौथे दिन (रविवार) 41.13 करोड़
कुल कमाई 221.33
विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया

टॉम हॉलैंड के अलावा यह भी नजर आए 
'स्पाइडर मैन 4' मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर मैन फिल्म है। 'स्पाइडर मैन: नो वे होम' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी थी जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शानदार वीएफएक्स और एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ इमोशंस भी हैं। इस फिल्म में जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक जैसे सितारे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें