फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्पाइडर-मैन’ एक्टर जैकब बैटलन ने लॉन्गटाइम पार्टनर से की शादी; काफी वक्त से वेरोनिका लिआहोव को कर रहे थे डेट

Fri, 31 Jul 2026 09:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jacob Batalon and Veronica Leahov: ‘स्पाइडर-मैन’ फिल्मों में पीटर पार्कर के सबसे अच्छे दोस्त नेड लीड्स का किरदार निभाने वाले एक्टर जैकब बैटलन अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। जानिए किससे की है एक्टर ने शादी।
विज्ञापन
जैकब बैटलन और वेरोनिका लिआहोव - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकब बैटलन ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर और इंटीरियर डिजाइनर वेरोनिका लिआहोव से शादी कर ली है। 

कुछ समय पहले की थी सगाई की घोषणा

विज्ञापन

यह खबर उस समय सामने आई है जब हाल ही में जैकब ने अपने को-स्टार टॉम हॉलैंड और जेंडाया के साथ एक इंटरव्यू में मजाक में अपनी वाइफ का जिक्र किया था। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, ‘मेरी वाइफ मुझे ‘बिग डॉग’ कहती है… असल में नहीं कहती, काश कहती।’

कुछ समय से जैकब अपने पब्लिक अपीयरेंस में रिंग पहने नजर आ रहे थे। खासकर ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ के लॉस एंजेलिस प्रीमियर में उन्होंने बाएं हाथ की उंगली में गोल्ड रिंग पहनी हुई थी। वहीं, वेरोनिका ने भी अपनी वेबसाइट पर अपना नाम बदलकर ‘वेरोनिका लिआहोव बैटलन’ कर लिया है।

बता दें कि मार्च 2025 में जैकब और वेरोनिका ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा की थी। उस समय उन्होंने अपनी रोमांटिक न्यूयॉर्क प्रपोजल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ‘हमारी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत।’

जैकब बैटलन और वेरोनिका लिआहोव - फोटो : इंस्टाग्राम @lifeisaloha

‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ के बारे में 
इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के रोल में नजर आ रहे हैं। जेंडाया और जैकब बैटलन भी अपने-अपने किरदार MJ और नेड में वापसी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी में पीटर पार्कर अब पूरी तरह अकेले स्पाइडर-मैन के रूप में जी रहा है, क्योंकि दुनिया उसे भूल चुकी है।

अपने पुराने दोस्तों को आगे बढ़ते देख वह दबाव में आ जाता है और इसी बीच उसे नए खतरनाक विलेन का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ प्रीमियर के बाद फैंस ने दिए रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin

‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ का कलेक्शन 
भारत में यह फिल्म 30 जुलाई को रिलीज हुई, जो अमेरिका से एक दिन पहले थी। फिल्म ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड बना दिया और भारत में अब तक की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर बन गई। इसने ‘अवेंजर्स एंडगेम’ और टॉम हॉलैंड की हालिया फिल्म ‘द ओडिसी’ के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया।

डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, ट्रामेल टिलमैन, माइकल मांडो और मार्क रफैलो जैसे कलाकार नजर आए हैं।

ये भी पढ़ें- Spider Man Brand New Day: OTT पर कब आएगी 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे'? जानें कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें