फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार के लिए फिल्म 'रंगून' की रखी गई 'स्पेशल स्क्रीनिंग'

Wed, 22 Feb 2017 11:22 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फिल्म 'रंगून' का पोस्टर
विज्ञापन
फिल्म 'रंगून' और उनके एक्टर्स इन दिनों सुर्खियों में नजर आ रहे हैं। कभी फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत ऑन कैमरा कुछ भी बयान बाजी करती नजर आती हैं तो कभी फिल्म के इंटीमेट दृश्यों को लेकर चर्चा होती रहती है और अब खबर है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार के लिए कोलकाता में फिल्म 'रंगून' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है। इस बात का खुलासा फिल्म के मेकर्स ने खुद किया है। 
विज्ञापन

​दूसरे विश्व युद्ध पर आधारित है कहानी

शाहिद कपूर और कंगना रनौत
आपको बता दें कि विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'रंगून' की ​कहानी दूसरे विश्व युद्ध पर आधारित है। कंगना रनौत इस फिल्म में 40 के दशक की हीरोइन के किरदार में नजर आएंगी। वहीं हीरो सैफ अली खान फिल्म में कंगना के प्रोड्यूसर बने हैं। इसके अलावा फिल्म के दूसरे हीरो शाहिद कपूर फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में हुई

कंगना और सैफ अली खान
आपको बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का बर्मा से गहरा संबंध था। उनकी आजाद हिंद फौज का हेडक्वाटर रंगून में था। इसके अलावा साल 1944 में उन्होंने बर्मा में आयोजित एक रैली के दौरान ही तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा लगाया था। फिल्म 'रंगून' में बर्मा का जिक्र है और इसी के चलते नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार के लिए कोलकाता में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है।

वैसे​ फिल्म 'रंगून' की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में की गई है। इसकी शूटिंग करते वक्त सभी कलाकारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें