सदाबहार गायक एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और तमाम दूसरी भाषाओं में सैकड़ों हिट गाने गा चुके बालासुब्रमण्यम की सेहत के लिए उनके प्रशंसक लगातार प्रार्थनाएं करते रहे हैं। एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramaniam) चेन्नई के 'एमजीएम हेल्थकेयर' में भर्ती हैं।
उनके बेटे एसपी चरण ने गायक की सेहत के बारे में ताजा जानकारी देते हुए सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया है। अस्पताल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि एसपी पहले से बेहतर हैं और उनपर उपचार का असर हो रहा है। फिलहाल एसपी बालासुब्रमण्यम की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
बता दें कि एसपी बालासुब्रमण्यम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज साझा करके अपने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि की थी। 5 अगस्त को जारी किए इस संदेश में उन्होंने बताया था कि उनमें कोरोना के हल्के-फुल्के लक्षण पाए गए हैं। बालासुब्रमण्यम ने बताया कि उन्हें हल्का हल्का बुखार और जुकाम हो रहा था जिसकी वजह से उन्होंने कोरोना वायरस का परीक्षण करवाया। वह समय 74 साल के हैं।
एसपी बालासुब्रमण्यम का नाम सबसे ज्यादा फिल्मी गानों में आवाज देने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। उन्हें पद्म श्री (2001) और पद्म भूषण (2011) से भी नवाजा जा चुका।