हाल ही में राम चरण ने दरियादिली दिखाई, जहां नौ साल के छोटे से बच्चे की ख्वाहिश उन्होंने पूरी की। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे इस बच्चे का नाम रवुला मणि कुशल है जिसका इलाज स्पर्श हॉस्पाइस हॉस्पिटल में चल रहा है। बच्चे की इच्छा थी कि वह राम चरण से मिले और उनके साथ कुछ वक्त बिताए। अस्पताल की डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी ने बच्चे का सपना पूरा किया और साउथ सुपरस्टार राम चरण से बच्चे की मुलाकात करवाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों में राम चरण अपने नन्हें फैन रावुला मणि कुशल के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राम चरण ने बच्चे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया और उसके लिए गिफ्ट भी खरीदा। उन्होंने भावनात्मक समर्थन प्रदान किया और बच्चे के जीवन में आशा की भावना पैदा की, जिससे उन्हें बीमारी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने की ताकत मिली। इसके अलावा, राम चरण ने बच्चे के माता-पिता से भी मुलाकात की, उन्हें उनकी कठिन यात्रा के दौरान आराम और प्रोत्साहन दिया। अस्पताल में राम चरण की यात्रा ने न केवल बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ला दी, बल्कि कई लोगों के दिलों को भी छू लिया जो उनकी दया और उदारता से प्रभावित हुए।
बता दें कि 'मेक ए विश फाउंडेशन' ने निर्देशक नंदिनी रेड्डी की मदद से बच्चे की अभिनेता से मिलने की ख्वाहिश को पूरा किया है। रामचरण के वर्कफ्रंट की बात करें को तो अभिनेता को आखिरी बार एसएस राजामौली की आरआरआर में देखा गया था। और अब वह आगे बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ आरसी 15 में दिखाई देंगे। वहीं, एस. शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म के शीर्षक और रिलीज की तारीख की घोषणा अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद सिद्धार्थ-कियारा की लगी लॉटरी!, करण जौहर ने दिया इतना बड़ा तोहफा