दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी सिंगर चिन्मयी श्रीपदा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से कुछ पुरुष यूजर्स के द्वारा उन्हें अश्लील तस्वीरें भेजी जा रही थीं। इस बारे में गायिका ने इंस्टाग्राम से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन इसके बाद उनका अकाउंट ही सस्पेंड कर दिया गया। यह जानकारी सामने आने के बाद उनके फैंस इंस्टाग्राम की नीतियों पर भी सवाल उठा रहे हैं।
शिकायत करने पर सस्पेंड हुआ गायिका का ही अकाउंट
चिन्मयी श्रीपदा ने हाल ही में अपने जुड़वा बच्चों की तस्वीरें शेयर की थीं और इसके एक दिन बाद उनका अकाउंट बंद हो गया। फिलहाल गायिका का बैकअप अकाउंट बन गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। गायिका ने अपने बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी शेयर की और लिखा, 'आखिरकार मेरा अकाउंट रिमूव कर दिया है क्योंकि मैंने उनकी शिकायत की थी जो लोग मुझे अपने प्राइवेट पार्ट की तस्वीरें मैसेज करते थे'।
लोगों ने उठाए सवाल
चिन्मयी श्रीपदा के फैंस और दोस्तों ने उनका अकाउंट रिमूव करने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। जिसके स्क्रीनशॉट उन्होंने अपनी स्टोरी से भी साझा किए हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'इस तरह काम करता है इंस्टाग्राम! उस अकाउंट को डिलीट करें जिसने हजारों लोगों की मदद की और पितृसत्ता के खिलाफ आवाज उठाई और लाखों महिलाओं को आवाज दी, और सिर्फ इसलिए कि उसने कुछ गधों की शिकायत की थी! हां, गाली देने वालों का अभी भी Instagram में खाता हो सकता है और जो महिलाएं बोलती हैं वे नहीं कर सकतीं! हम कैसी दुनिया में रहते हैं।
सामंथा रूथ जैसी बड़ी अभिनेत्रियों को दे चुकी हैं आवाज
बता दें कि सिंगर चिन्मयी श्रीपदा की तो उन्होंने साउथ इंडस्ट्री को कई हिट गाने देिए हैं और कई मशहूर अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। इनमें से खास तौर पर उन्हें साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा को आवाज देने के लिए जाना जाता है।