एक तरफ देश में कोरोना का कहर जारी है और लोग खुद को सुरक्षित रखने का उपाय कर रहे हैं तो वहीं कुछ अश्लील लोग ऐसे भी हैं जो ऐसे समय में भी अपनी घटिया मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और गायिका सौंदर्या ने हाल ही में बताया कि एक कॉलेज के लेक्चरर ने उन्हें अश्लील मैसेज भेजे हैं और उनका उत्पीड़न किया है। सौंदर्या को इस बात से काफी दुख पहुंचा है। उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि एक कॉलेज के लेक्चरर होने के बाद भी शख्स ने बेहद शर्मनाक टिप्पणियां की हैं। हालांकि सौंदर्या भी इस मामले पर चुप नहीं बैठीं और उन्होंने उस शख्स के मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। साथ ही उन्होंने लेक्चरर को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक भी कर दिया।
सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर शख्स के मैसेज का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, 'ये प्रोफेसर हैं जो महिलाओं से इस तरह की बात करते हैं। ये बहुत ही शर्म की बात है। उसकी प्रोफाइल बता रही है को वो मदुरई में प्रोफेसर हैं। मुझे तो उस कॉलेज की लड़कियों की चिंता हो गई है। मैं उम्मीद करती हूं कि उस कॉलेज की लड़कियां सुरक्षित होंगी'।