फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Film: इंदौर में शुरू हुई साउथ फिल्म 'महल' की शूटिंग, सितारे हुए पोहा-जलेबी के फैन

Thu, 22 Sep 2022 06:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खाने की बात करें तो कलाकारों को यहां का पोहा और जलेबी काफी पसंद आई है। फिल्म की शूटिंग शहर के लाल बाग पैलेस में शुरू होगी। हाल ही में यहां के एक होटल में इस फिल्म का मुहूर्त हुआ। इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर नरेश जैन और पोन कुमारन भी मौजूद थे।
विज्ञापन
फिल्म महल की पूरी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बाद अब साउथ के मेकर्स भी अपनी फिल्मों का निर्माण करने के लिए मध्य प्रदेश  का रुख करने लगे हैं। देश के सबसे साफ शहर इंदौर की झलक अब जल्द ही दक्षिण भारतीय फिल्म में भी देखने को मिलेगी। दरअसल, हाल ही में तमिल फिल्म 'महल' की पूरी टीम इस शहर में शूटिंग के लिए पहुंची है। यहां की संस्कृति और खान-पान से फिल्म का पूरा क्रू काफी ज्यादा प्रभावित है। 

विज्ञापन
Trending Videos

खाने की बात करें तो कलाकारों को यहां का पोहा और जलेबी काफी पसंद आई है। फिल्म की शूटिंग यहां के लाल बाग पैलेस में शुरू होगी। हाल ही में शहर के एक होटल में इस फिल्म का मुहूर्त हुआ। इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर नरेश जैन और पोन कुमारन भी मौजूद थे।
Photos of the Day: पलक तिवारी ने पार की बोल्डनेस की हदें और अवनीत की कातिल अदाएं, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

पोन कुमार साउथ फिल्म इंडस्ट्री का नामी चेहरा हैं। उन्हें रजनीकांत की फिल्म 'लिंगा' की स्क्रिप्ट लिखने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह सुपरहिट फिल्म विष्णुवर्धन का निर्देशन भी कर चुके हैं। सीएस किशन, वेदिका और दिगंगना सूर्यवंशी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म के बारे में बात करते हुए वेदिका ने बताया कि यह एक हॉरर फिल्म है, जिसमें उनका किरदार काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने वाला है। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने इंदौर शहर की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर का खान पान और लोग उन्हें बहुत अच्छे लगे। 
Khushi Kapoor: स्टाइल के मामले में दीदी जान्हवी से कम नहीं हैं खुशी कपूर, एथनिक लुक में शेयर कीं तस्वीरें
विज्ञापन

गौरतलब है कि पोन कुमारन की यह नौवीं फिल्म है। वह शूटिंग के लिए पहली बार मध्य प्रदेश आए हैं। शहर आगमन पर उन्होंने कहा कि यह राज्य स्वर्ग से कम नहीं है। पोन कुमारन ने बताया कि मध्य प्रदेश के कई लोकेशन पर इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी।
Pathaan: दीपिका पादुकोण ने फिर कसी 'पठान' के लिए कमर, डबिंग करने स्टूडियो पहुंचीं अभिनेत्री
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें