फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री विजय लक्ष्मी ने लगाया अभिनेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप, मामला दर्ज

Sun, 10 Mar 2019 04:04 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रवि प्रकाश - फोटो : Cinebilla
विज्ञापन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्री विजय लक्ष्मी ने अभिनेता रवि प्रकाश पर यौन उत्पीड़न का संगीन आरोप लगाया है। रवि प्रकाश कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता हैं। अभिनेत्री ने मामले की तहरीर पुट्टनहल्ली पुलिस थाने में दी है। अभिनेत्री का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान अभिनेता ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। उस समय अभिनेत्री अपना इलाज करवा रही थी। 

विज्ञापन


अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में पुलिस को यह भी बताया कि वह कुछ समय से शारीरिक रूप से बीमार चल रही हैं। अभिनेत्री ने फिल्मी सितारों से खुद के इलाज के लिए आर्थिक मदद भी मांगी थी। इसी के चलते अभिनेता रवि प्रकाश अभिनेत्री के लिए आर्थिक मदद करने अस्पताल गए थे। अभिनेत्री ने कहा कि इस मौके का फायदा उठाकर अभिनेता ने उनका यौन शोषण किया। 
विज्ञापन


वहीं, पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए मामला दर्ज कर जांच कर रही है। बता दें कि यह पूरा मामला बीती 27 फरवरी का है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें