फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: साउथ की अभिनेत्री मीना के पति का निधन, लंग्स की बीमारी से जूझ रहे थे, कोरोना से बिगड़ गई थी हालत

Wed, 29 Jun 2022 10:59 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मीना के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पति ने आज आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थे।
विज्ञापन
मीना अपने पति विद्यासागर और बेटी नैनिका के साथ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ इंडस्ट्री जहां एक तरफ दिन-ब-दिन प्रसिद्ध होती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ एक-के-बाद एक शॉकिंग खबर सुनने को मिल रही है। साउथ अभिनेत्री अंबिका राव के बाद अभिनेत्री मीना के पति विद्यासागर के निधन की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मीना के पति विद्यासागर काफी लंबे समय से लंग्स की बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं काेरोना की चपेट में आने की वजह से उनकी हालत और नाजुक हो गई और बुधवार को सुबह उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन

सरथकुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी
साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री मीना के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पति ने आज अपनी आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता सरथकुमार ने ट्वीट कर दी है। दरअसल, सरथकुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर विद्यासागर के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिसमें उन्होंने उनके परिवार के प्रति सहानुभूति भी व्यक्त की है। इस खबर को सुन अभिनेत्री के फैंस भी सदमे में आ गए है। वह लगातार मीना को हिम्मत बंधा रहे हैं। मीना के परिवार के साथ ही उनके इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस इस समय में उनका साथ दे रहे हैं।

साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं मीना
सामने आती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मीना के पति विद्यासागर बीते कई महीनों से फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। लंबे समय से इलाज चलने के बावजूद भी वह स्वस्थ नहीं हो पा रहे थे। इसी दौरान वह कोरोना से भी संक्रमित हो गए, जिसके बाद उनकी हालत धीरे-धीरे और बिगड़ती चली गई। मीना साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने सिर्फ तमिल फिल्मों में ही नहीं, बल्कि कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

2009 में हुई थी शादी
लंबे समय से साउथ इंडस्ट्री में एक्टिव रहने और एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद साल 2009 में मीना ने विद्यासागर से शादी की थी। इन दोनों की एक 11 साल की बेटी भी है, जिसका नाम नैनिका है। वह भी अपनी मां की तरह ही इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। नैनिका ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सुपरस्टार विजय की फिल्म 'थेरी' से अपने करियर की शुरुआत की थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें