फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजा तूफान से तबाह हो चुके गांव को गोद लेंगे अभिनेता विशाल

Mon, 26 Nov 2018 06:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Vishal - फोटो : social media
विज्ञापन
साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों की जीतने वाले कलाकार विशाल ने आम नागरिकों के लिए बेहद अहम कदम उठाया है। हाल ही में गाजा तूफान से तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में भारी तबाही देखने को मिली है। इस तूफान की चपेट में आने से करीब 45 लोगों की मौत भी हो गई। तूफान की वजह से फसलों और लोगों के घरों को भी काफी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

 
तमिलनाडु की भारी तबाही को देखते हुए एक्टर और तमिलनाडु फिल्म निर्माता परिषद के अध्यक्ष विशाल ने एक गांव गोद लिया है। उन्हें तमिलनाडु के तंजावुर जिले के गांव को गोद लेने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि विशाल ने जिस गांव को गोद लिया है वह गाजा तूफान के कारण ज्यादा तहस-नहस हो गया है। गांव गोद लेने की जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए भी दी है।
गांव को गोद लेते हुए अभिनेता विशाल ने कहा है कि उनक मकसद उसको फिर से ठीक करना है। आपको बता दें कि विशाल के अलावा रजनीकांत और कमल हासन जैसे कलाकारों ने भी इस तूफान में बेघर और पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए एक विशेष राशि दान में दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें