फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Film Award 2022: साउथ अभिनेता सूर्या को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, इस फिल्म के लिए चुने गए बेस्ट एक्टर

Fri, 30 Sep 2022 08:04 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में अभिनेता सूर्या को भी सम्मानित किया गया। उन्हें ये पुरस्कार फिल्म सोरारई पोटरू के लिए मिला है। यहां जानिए आखिर क्या है फिल्म की कहानी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार प्राप्त करते अभिनेता सूर्या - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का की घोषणा जुलाई 2022 में की गई थी और आज समारोह आयोजित किया गया, जहां पर सिनेमा के कई दिग्गजों को पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस बार साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता सूर्या को भी राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। जानते हैं विस्तार से।

विज्ञापन

 

Vikram The Ghost: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी विक्रम द घोस्ट, एक्शन अवतार से नागार्जुन करेंगे धमाका

 

इस फिल्म में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए मिला अवार्ड
सिनेमा जगत से जुड़े सितारों के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स बहुत ही सम्मान की बात मानी जाती है। साउथ के सुपरस्टार अभिनेता सूर्या को इस साल फिल्म 'सोरराई पोटरू' में उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह फिल्म साल 2020 में आई थी, जिसे खूब तारीफें मिली थीं।
 
विज्ञापन

ये थी फिल्म की कहानी
सुधा कोंगारा द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'सोरराई पोटरू'  में अभिनेता सूर्या के अलावा मुख्य भूमिका में अपर्णा बालामुरली नजर आईं थीं। फिल्म में नेदुमारन राजंगम की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी खुद की एयरलाइन का सपना देखता है। इस सपने को पूरा करने के लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह हार नहीं मानता और अपने सपने को पूरा करता है। इसके साथ ही वह लोगों के लिए एयरलाइन सेवा का किफायती बनाता है। बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जीआर गोपीनाथ की जिंदगी पर आधारित है।

Vikram Vedha Review: लखनऊ के वेधा बेताल ने बोली पूरब की लंगड़ी भोजपुरी, वीभत्स से डर कर भागे बाकी नाट्य रस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें