बाघ की पूछ पकड़ते नजर आए अभिनेता
अभिनेता संथानम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बाघ के साथ जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह कैजुअल टी-शर्ट और शॉर्ट्स में एक शांत बैठे हुए बाघ के पास नजर आ रहे हैं, जो लगभग सोने की स्थिति में है। वीडियो में अभिनेता को पहले बाघ को सहलाते देखा जा सकता है और फिर वह उसकी पूछ पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। वहीं वीडियो में एक परिचारिका बाघ को जगाने के लिए उसके सिर पर छोटे से डंडे से मारता करता है। जिसके बाद यकायक परेशान हो बाघ जाग जाता है। यूजर्स को अभिनेता का ये व्यवहार बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और इसके बाद कई यूजर्स ने ट्विटर पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
पशु दुर्व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए यूजर्स ने की आलोचना
ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स पशु दुर्व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए अभिनेता को जमकर खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं और उन्हें जानवरों के प्रति क्रूर बता रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, "सोए हुए जानवर को सिर पर मारने में क्या मजाक है भाई?" वहीं दूसरे ने लिखा, "यह किस तरह का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है? क्या आपको एहसास है कि आप पशु दुर्व्यवहार को प्रोत्साहित कर रहे हैं।" इसी तरह से एक अन्य ने लिखा, "डरावना। आप जानवरों के प्रति क्रूरता को बढ़ावा दे रहे हैं और दुर्व्यवहार को सामान्य कर रहे हैं। अपने प्रशंसकों के लिए यह एक बुरी मिसाल कायम करना है।" बाकी यूजर्स भी भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।