साउथ फिल्मों के एक्टर राम पोथिनेनी पर पुलिस ने पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीने पर जुर्माना लगाया है। खबरों की मानें तो राम पोथिनेनी सोमवार को सार्वजनिक जगह पर सिगरेट पी रहे थे इसी दौरान हैदराबाद पुलिस ने उन पर जुर्माना ठोका है। गौरतलब है कि इन दिनों हैदराबाद पुलिस ने इन दिनों ज्यादा को धूम्रपान मुक्त करने के अभियान चलाया हुआ है। पुलिस के इस अभियान के नाम 'स्मोकिंग फ्री' है।
बताया जा रहा है कि एक्टर राम पोथिनेनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आई स्मार्ट शंकर' की शूटिंग कर थे, इस दौरान वह ब्रेक के वक्त सिगरेट पी रहे थे। ऐसा करते हुए उन्हें एक व्यक्ति ने देख लिया और उसने पुलिस को शिकायत कर दी। जिसके बाद राम पोथिनेनी पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया।