प्रियंका चोपड़ा काफी समय से बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में बिजी हैं। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म 2016 में आई प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' थी। इसके बाद उन्होंने कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं साइन की थी लेकिन अब पीसी के फैंस उन्हें जल्द ही स्क्रीन पर देखेंगे। प्रियंका ने अपनी अगली हिंदी फिल्म साइन कर ली है।
मिड-डे में छपी खबर के अनुसार प्रियंका जल्द ही अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के रोल में दिखेंगी। प्रियंका की टीम एक साल से इस प्रोजेक्ट के लिए मेकर्स से बात कर रही थी। फिल्म की स्क्रिप्ट भी लगभग फाइनल हो चुकी है और प्रियंका जल्द ही इसकी शूटिंग शूरू करेंगी। 'मैरी कॉम' के बाद उनकी ये दूसरी बायोपिक होगी।
ये भी पढ़ें- रॉबर्ट डी नीरो के साथ दिखाई दीं प्रियंका, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
इस फिल्म को नई डायरेक्टर प्रिया मिश्रा डायरेक्ट करेंगी। फिल्म पर उन्होंने कहा, 'मैं पिछले सात सालों से इस फिल्म पर काम कर रही हूं। एक नया प्रोडक्शन बैनर फिल्म को प्रोड्यूस करेगा।' फिल्म की तैयारी के लिए प्रिया ने कल्पना के माता-पिता से कई मुलाकातें भी की हैं।
कल्पना अंतरिक्ष में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला थीं। 2003 में अपनी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा से लौटते हुए उनका अंतरिक्ष यान टूटकर बिखर गया था। यान में मौजूद कोई यात्री सुरक्षित नहीं बच पाया था।
ये भी पढ़ें- खूबसूरती के मामले में प्रियंका ने एंजोलिना जॉली को भी पछाड़ा