फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक खतरे से बाहर नहीं सौमित्र चटर्जी, लड़ रहे हैं कोरोना वायरस से जंग

Mon, 12 Oct 2020 07:06 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • वह इस समय आईसीयू में भर्ती हैं। 
  • डॉक्टरों ने उनकी हालत के बारे में अपडेट दिया है।
  • रविवार रात को सौमित्र चटर्जी को अच्छी नींद आई थी।
विज्ञापन
सौमित्र चटर्जी - फोटो : Twitter: @iamrajchoco
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाली सिनेमा के दिग्गज और वरिष्ठ अभिनेता सौमित्र चटर्जी इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे। वह इस समय आईसीयू में भर्ती हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने उनकी हालत के बारे में अपडेट दिया है। डॉक्टरों के अनुसार सौमित्र चटर्जी अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने कहा, 'उनकी हालत स्थिर है लेकिन वह अभी तक खतरे से बाहर नहीं हैं। रविवार रात को सौमित्र चटर्जी को अच्छी नींद आई थी, लेकिन वह अभी भी खतरे में हैं। हालांकि उनका ऑक्सीजन स्तर थोड़ा बढ़ा है'। वहीं सौमित्र की हालत को देखते हुए उनका इलाज प्लाज्मा थैरेपी के जरिए किया जा रहा है। 


सौमित्र की बेटी ने इस बारे में जानकारी दी थी। सौमित्र के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी द्वारा भेजी गई है। जिसमें माखनलाल शाह और योगिराज रे इस टीम को लीड कर सौमित्र को प्लाज्मा थैरेपी दे रहे हैं।
विज्ञापन


सौमित्र की बेटी पॉलोमी चटर्जी ने बताया है कि 12 डॉक्टर्स की टीम उनके पिता का इलाज कर रही है। बता दें कि 85 वर्षीय सौमित्र को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर तुरंत कॉलकाता के मिंटो पार्क स्थित बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां लगातार उनका इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि सौमित्र चटर्जी की गिनती बंगाल के सबसे बड़े अभिनेताओं में होती है। उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्में की हैं। सौमित्र चटर्जी ने 1955 में सत्यजीत रे की फिल्म 'अपूर संसार' से ही फिल्मों में कदम रखा था। सौमित्र चटर्जी को फिल्मों में उनके अमूल्य योगदान के लिए 2012 में दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन

पढ़ें: एकता कपूर के सीरियल से मशहूर हुए थे राजीव खंडेलवाल, मीटू अनुभव साझा कर खूब रहे थे चर्चा में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें