दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार को उनके हीमोग्लोबिन के स्तर में उतार चढ़ाव के बाद खून चढ़ाया गया। 85 वर्षीय सौमित्र चटर्जी का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोविड 19 से संक्रमित होने के बाद 25 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल की ओर से बयान जारी कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी गई है। डॉक्टर ने कहा कि ‘बढ़ती उम्र की वजह से भी उनकी समस्याएं बनी हुई हैं। हम आगे होने वाली जटिलताओं से लड़ रहे हैं। उनका हीमोग्लोबिन आंतरिक रक्तस्राव से गिरा, जो अब थोड़ा ठीक हो गया है। उन्हें खून चढ़ाया गया है। उनका रक्तस्राव वाला भाग पूरी तरह से नियंत्रित नहीं है। हीमोग्लोबिन में उतार चढ़ाव है।‘