फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लासरूम में सूरज पंचोली, सलमान की अफवाह

Fri, 06 Sep 2013 07:19 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों की दुनिया से कुछ बड़ी चर्चाएं निकल कर आई हैं। एक बड़ी खबर सूरज पंचोली से जुड़ी है। जिया खान आत्महत्या केस से जुड़ने के बाद यह सूरज से जुड़ी नई खबर है। इसके अलावा एक बात इन दिनों सलमान को लेकर उड़ी है।
विज्ञापन


*सलमान खान समझ गए हैं कि फिल्मों के साथ टीवी पर जमे रहने में समझदारी है। यही कारण है कि पिछले दिनों उन्होंने अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को पूरा समय देने का फैसला किया। नतीजा यह कि उनकी फिल्म की जो शूटिंग भुज में हो रही थी, उसे मुंबई में शिफ्ट कर दिया गया। देखिए छोटे पर्दे पर बड़ा बने रहने के लिए क्या क्या करना पड़ता है।

*शाहिद कपूर से प्रियंका चोपड़ा की नजदीकियां तो पहले ही खत्म हो चुकी थीं। अब दोस्ती ने भी पूरी तरह दम तोड़ दिया है। हालांकि पिछले दिनों प्रियंका के पिता के निधन पर शाहिद ने पहुंच कर जो संवेदनाएं जताई थीं, उससे दोनों के फिर हाथ मिलाने की खबरें आई थीं। परंतु अब फिर वे अलग हो गए हैं। निर्माता एकता कपूर की फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ से प्रियंका की विदाई इसी का नतीजा बताई जा रही है। शाहिद इस फिल्म के हीरो हैं।
विज्ञापन


*जिया खान की मौत को भुला कर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज ने आगे बढ़ जाने का फैसला किया है। इस अभिनेत्री द्वारा आत्महत्या के बाद कानूनी झमेले में फंसे सूरज ने अपनी पहली फिल्म के लिए काम शुरू कर दिया है। जैकी श्रॉफ-मीनाक्षी शेषाद्री स्टारर ‘हीरो’ की रीमेक से सूरज अपना कैरियर शुरू करेंगे। सूरज द्वारा वर्कशॉप अटेंड करने से इसकी शुरुआत हो चुकी है।

*फिल्म ‘इसक’ फ्लॉप होने से अमायरा दस्तूर को बॉलीवुड में जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई वह अब साउथ जाकर करना चाहती हैं। हाल में उन्होंने ‘रांझणा’ वाले एक्टर धनुष के अपोजिट तमिल फिल्म साइन कर ली है। अमायरा को उम्मीद है कि साउथ में हिट होने के बाद बॉलीवुड की तरफ यू-टर्न फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें