सलमान खान और सूरज बड़जात्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पढ़ाई में कमजोर थे सूरज बड़जात्या
सूरज बड़जात्या के बचपन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वे बचपन में पढ़ाई में बहुत कमजोर थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया कि स्कूल के दिनों में उनके बहुत कम नंबर आते थे। कॉलेज के दिनों में भी उनके प्रिसिंपल ने उनके पिता को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। पिता की बेइज्जती होने पर उन्हें लगा कि अब कुछ करना होगा, तो उन्होंने इतनी पढ़ाई की, कि वे हमेशा फर्स्ट आने लगे।