अमर उजाला अपने पाठकों को धारावाहिक 'मोसे छल किए जाए' में लीड रोल अदा कर रहे विजयेंद्र कुमेरिया और विधि पंड्या के साथ लाइव बातचीत में वर्चुअली शामिल होने का मौका दे रहा है।
सोनी टीवी और सोनी लिव पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक 'मोसे छल किए जाए' में विजयेंद्र कुमेरिया की भूमिका निभा रहे अरमान ओबेरॉय और सौम्या वर्मा का किरदार निभा रहीं विधि पंड्या बुधवार (दो मार्च) को दोपहर तीन से चार बजे के बीच amarujala.com के साथ लाइव चर्चा करेंगे। इनसे होने वाली विशेष बातचीत में आपको भी वर्चुअली जुड़ने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विजयेंद्र और विधि के साथ वर्चुअल तरीके से रूबरू होने के लिए अमर उजाला ने कॉन्टेस्ट शुरू किया है। इसके तहत आपको चंद सवालों के सही जवाब देने होंगे। सही जवाब देने वालों में से चुनिंदा पाठकों को दो मार्च के लाइव शो में विजयेंद्र और विधि से सवाल करने का मौका मिलेगा।
सोनी टीवी पर प्रसारित होता है 'मोसे छल किए जाए'
धारावाहिक 'मोसे छल किए जाए' सोमवार से शुक्रवार तक हर रात नौ बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होता है। धारावाहिक में सौम्या वर्मा का किरदार विधि पंड्या अदा कर रही हैं, जो पटकथा लेखक बनने के लिए मायानगरी मुंबई में संघर्ष करती है। विजयेंद्र एक सफल टीवी प्रोड्यूसर अरमान ओबेरॉय के रोल में हैं। विजयेंद्र इससे पहले 'छोटी बहू-2', 'शास्त्री सिस्टर्स' और 'उड़ान सपनों की' में नजर आ चुके हैं। वहीं, विधि 'उड़ान' से लोकप्रिय हुई थीं। वे बिग बॉस-15 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 2014 से विधि पांड्या छोटे पर्दे पर एक्टिव हैं।