फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaktimaan Movie: आइकॉनिक सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ पर बनेगी फिल्म, सोनी पिक्चर्स ने दिखाई फिल्म की पहली झलक

Thu, 10 Feb 2022 07:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

90 के दशक का सुपरहिट टीवी सीरियल 'शक्तिमान' पर अब फिल्म बनने जा रही है। सोनी पिक्चर्स ने ये बड़ा एलान करते हुए इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है। 
विज्ञापन
शक्तिमान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘शक्तिमान’ 90 के दशक का पॉपुलर टीवी सीरियल है, जिसे आज भी दर्शक भूल नहीं पाए हैं। इस सीरियल में अभिनेता मुकेश खन्ना ने सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ का किरदार निभाया था। लेकिन अब टीवी सीरियल के बाद शक्तिमान बड़े पर्दे पर भी उतरने जा रहा है। जी हां, बॉलीवुड में तमाम सुपरहीरो का जलवा देखने के बाद ‘शक्तिमान’ का दमखम दिखाया जाएगा। सोनी पिक्चर्स ने इस फिल्म को बनाने का एलान किया है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक शानदार वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें शक्तिमान की झलक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में शक्तिमान का चेहरा तो नहीं दिख रहा, लेकिन गंगाधर (मुकेश खन्ना) का गोल चश्मा जरूर नजर आ रहा है, जो सीरियल के दिनों में काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इसके साथ ही एक आइकार्ड भी दिखाया गया है, जिसमें कोई तस्वीर नहीं लगी। सोनी पिक्चर्स के इस एलान के बाद ‘शक्तिमान’ सीरियल के फैंस जरूर खुश हो गए हैं। अब हर कोई जानना चाहता है कि इस फिल्म में शक्तिमान के किरदार में कौन नजर आएगा।

विज्ञापन

 
इस वीडियो के साथ सोनी पिक्चर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘भारत और दुनिया में हमारे कई सुपरहीरो की फिल्मों की सफलता के बाद अब समय आ गया है हमारे देसी सुपरहीरो का। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन शक्तिमान को लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और आइकॉनिक सुपरहीरो के जादू को फिर से रीक्रिएट करेगा। 'Brewing Thoughts Private Limited' और मुकेश खन्ना के भीष्म इंटरनेशनल के सहयोग से इस फिल्म को बनाया जा रहा है। तैयार हो जाएं शक्तिमान फिल्म के लिए। बाकि जानकारी जल्द ही आएगी। क्या आप उत्साहित हैं?’
विज्ञापन

 
ये शो सबसे पहले 13 सितंबर 1997 को टेलीकास्ट हुआ और 2005 तक चला। इसके बाद इस सीरियल को लॉकडाउन के दिनों में फिर से टेलीकास्ट किया गया था, जिसे काफी पसंद किया था। जानकारी के मुताबिक, मेकर्स तब से ही इस फिल्म को बनाने की प्लानिंग में लग गए थे। इस सीरियल में मुकेश खन्ना के अलावा, किटू गिडवानी और वैष्णवी महंत अहम किरदार में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें