फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sony Liv: आज से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा विशाल भारद्वाज की सीरीज का पहला एपिसोड, जानें कैसे देख सकेंगे आप

Fri, 30 Jun 2023 12:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' सीरीज का पहला एपिसोड आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा, लेकिन यह सबके लिए मौजूद नहीं होगा।
विज्ञापन
विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज सोनी लिव पर अगाथा क्रिस्टी के उपन्यास 'द सिटाफोर्ड मिस्ट्री' पर आधारित सीरीज के चलते सुर्खियों में हैं। 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' नामक इस सीरीज का प्रसारण सोनी लिव पर होने वाला है। इस जासूसी थ्रिलर सीरीज का पहला एपिसोड आज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा, लेकिन यह सबके लिए मौजूद नहीं होगा।

विज्ञापन

आज से स्ट्रीम होगा पहला एपिसोड
जब प्रसिद्ध नॉवलिस्ट अगाथा क्रिस्टी और विशाल भारद्वाज जैसे निर्माता की प्रतिभाएं मिलती हैं, तो वे दर्शकों को हमेशा ही रोमांच और मनोरंजन की एक मनोरंजक यात्रा पर ले जाते हैं। ऐसी ही एक यात्रा आज से सोनी लिव पर शुरू हो रही है, जिसमें दर्शकों को जासूसी थ्रिलर 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' का पहला एपिसोड लेकर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्मित इस सीरीज का पहला एपिसोड 'पायलट' सिर्फ और सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए स्ट्रीम किया जाएगा पायलट एपिसोड सब्सक्राइबर्स को एक इंटरैक्टिव एस्केपड पर ले जाएगा।

आप भी बन सकते हैं सीरीज का हिस्सा
क्रिस्टी के प्रसिद्ध नॉवल पर आधारित, सोनी लिव की यह सीरीज विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित, सह-निर्मित और सह-लिखित है। 'सोनी लिव' ने एपिसोड रिलीज करने के साथ ही एक अनूठी पहल भी शुरू की है, जिसमें दर्शक कहानी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। 'पायलट' एपिसोड देखने के बाद, सब्सक्राइबर्स चार्ली को सुराग ढूंढने और केस की गहराई तक जाने के लिए एक कैरेक्टर की पहचान करके रहस्य को सुलझाने में मदद कर सकते हैं। तो सोनी लिव द्वारा आपके लिए लाए गए इस रोमांचक साहसिक कार्य का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाएं।
विज्ञापन

Tamannaah: बोल्ड सीन से दूर रहने वाली तमन्ना ने कैसे किया किसिंग सीन? लस्ट स्टोरीज 2 की एक्ट्रेस का खुलासा
विज्ञापन


ये होगी स्टार कास्ट
सीरीज का निर्माण विशाल भारद्वाज पिक्चर्स द्वारा प्रीति शाहनी की टस्क टेल फिल्म्स और अगाथा क्रिस्टी लिमिटेड के सहयोग से किया गया है। विशाल भारद्वाज के साथ, शो अंजुम राजाबली और ज्योत्सना हरिहरन द्वारा सह-लिखित है। सीरीज में वामीका गब्बी, प्रियांशु पेनयुली, नसीरुद्दीन शाह, नीना गुप्ता, रत्ना पाठक शाह, गुलशन ग्रोवर, लारा दत्ता, चंदन रॉय सान्याल और पाओली डैम जैसे प्रभावशाली कलाकार शामिल हैं।
Madonna: पॉप सुपरस्टार मैडोना की सेहत में हुआ सुधार, कई दिन हॉस्पिटल में बिताने के बाद घर लौटीं गायिका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें